Fire Breaks in Casino: कंबोडिया के होटल कसीनो में भीषण आग से 10 लोगों की मौत
थेमी थेमी मीडिया समूह की वेबसाइट ‘कंबोडियानेस’ की खबर के अनुसार, सीमावर्ती शहर पोईपेट में ग्रैंड डायमंड कसीनो एंड होटल में बुधवार आधी रात को आग लग गई और बृहस्पतिवार सुबह तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका था.
थेमी थेमी मीडिया समूह की वेबसाइट ‘कंबोडियानेस’ (Cambodianness) की खबर के अनुसार, सीमावर्ती शहर पोईपेट में ग्रैंड डायमंड कसीनो एंड होटल में बुधवार आधी रात को आग लग गई और बृहस्पतिवार सुबह तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका था. खबर में बंटेय मीनचे प्रांत के पुलिस आयुक्त मेजर जनरल सिथि लोह के हवाले से कहा गया है कि शुरुआती सूचना के मुताबिक घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं.
थाईलैंड के सरकारी टेलीविजन स्टेशन ‘थाई पीबीएस’ की खबर के मुताबिक, कर्मचारी और उपभोक्ता समेत 50 थाई नागरिक कसीनो परिसर में फंसे हुए थे. ‘थाई पीबीएस’ ने बताया कि कंबोडिया के अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के लिए थाईलैंड से मदद का अनुरोध किया, जिसने घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां और 10 बचाव वाहन भेजे. यह भी पढ़ें : जमी झील में गिरने से मारे गए भारतीय-अमेरिकी दंपति की बेटियां बाल सुरक्षा विभाग के संरक्षण में
पश्चिमी कंबोडिया का पोईपेट शहर थाईलैंड के समृद्ध शहर अरण्यप्रथेट के पास स्थित है और यहां से व्यस्त सीमा पर बड़े पैमाने पर कारोबार और पर्यटन होता है. पीबीएस के अनुसार, अरण्यप्रथेट अस्पताल का आपातकालीन वार्ड भर गया है और कई पीड़ितों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

