कोलकाता, पांच मई पश्चिम बंगाल में जन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार पर विवाद के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान लगभग 10 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाया गया हैं और अनियमितताओं को ले कर 400 से अधिक डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने पीडीएसोमें कथित अनियमितताओं को ले कर विरोध प्रदर्शन की कई घटनाओं के आलोक में यह घोषणा की।
बंद्योपाध्याय ने कहा, ‘‘हमने लगभग 10 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया है। डिजिटल राशन कार्ड धारकों के अलावा इस प्रणाली से उन 61 लाख लोगों को भी लाभ मिला है जिन्हें हमने कूपन दिए हैं। ये आंकड़े जन वितरण प्रणाली के सुचारू परिचालन दिखाते हैं।’’
उन्होंने कहा कि 359 राशन डीलरों पर कार्रवाई की गई है और 65 को निलंबित कर दिया गया है।
बंद्योपाध्याय ने कहा कि 25 पर जुर्माना लगाया गया है और 50 से अधिक राशन डीलरों को गिरफ्तार किया गया है।
राज्य सरकार का यह बयान तब आया है जब विपक्षी भाजपा लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कथित विफलता के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY