COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 1.61 लाख नए मामले, 1,733 मरीजों की मौत
भारत में एक दिन में 1,61,386 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 4.16 करोड़ से अधिक हो गयी है।
नयी दिल्ली, 2 फरवरी : भारत में एक दिन में 1,61,386 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 4.16 करोड़ से अधिक हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटो के दौरान 1,733 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,97,975 हो गयी है.
उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,21,456 मामलों की कमी आयी है और अब 16,21,603 मरीज इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 94.60 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 9.26 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 14.15 प्रतिशत दर्ज की गयी है. यह भी पढ़ें : Mumbai COVID Guidelines: मुंबई में नाइट कर्फ्यू खत्म, थीम पार्क, स्वीमिंग पूल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले- जानें और कहां मिली राहत
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,95,11,307 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी है. संक्रमण के नए मामले आने से अब महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,16,30,885 हो गयी है.
इस बीच, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 167.29 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

