देश की खबरें | तमिलनाडु में पहले चरण में 1.60 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में पहले चरण के दौरान 1.60 करोड़ लोगों को कोविड-19 का टीका लगाए जाने को लेकर राज्य सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं। स्वासथ्य मंत्री डॉ विजयभास्कर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, दो जनवरी तमिलनाडु में पहले चरण के दौरान 1.60 करोड़ लोगों को कोविड-19 का टीका लगाए जाने को लेकर राज्य सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं। स्वासथ्य मंत्री डॉ विजयभास्कर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ईएसआई अस्पताल में टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए लगाए गए विशेष शिविर के दौरान पहुंचे विजयभास्कर ने संवाददाताओं से कहा कि टीकाकरण के संबंध में आने वाली दिक्कतों और चुनौतियों का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के वास्ते कुल 47,200 केंद्र स्थापित किए गए हैं और इस उददेश्य के लिए 21,200 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि इस पूर्वाभ्यास के लिए पांच जिलों में कम से कम 17 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जिसके लिए 425 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

उन्होंने बताया कि टीका लगवाने वाले व्यक्ति को करीब 30 मिनट तक इंतजार करने को कहा जा रहा है ताकि उनकी स्वास्थ्य निगरानी की जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि टीकाकरण के पहले चरण में 2,881 सरकारी एवं 35,403 निजी अस्पतालों के डॉक्टरों एवं नर्सों समेत करीब छह लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड