जरुरी जानकारी | घरेलू एयरलाइन कंपनियों से मार्च में 1.45 करोड़ लोगों ने यात्रा की: डीजीसीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में घरेलू एयरलाइन कंपनियों से मार्च में 1.45 करोड़ लोगों ने यात्रा की। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 8.79 प्रतिशत अधिक है। शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल देश में घरेलू एयरलाइन कंपनियों से मार्च में 1.45 करोड़ लोगों ने यात्रा की। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 8.79 प्रतिशत अधिक है। शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

भारतीय एयरलाइन कंपनियों के जरिये पिछले साल मार्च में कुल 1.33 करोड़ लोगों ने यात्रा की थी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपनी मासिक घरेलू यात्री परिवहन रिपोर्ट में कहा, “मार्च, 2025 के दौरान घरेलू एयरलाइन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 145.42 लाख थी, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह संख्या 133.68 लाख थी।”

बीते महीने में इंडिगो से कुल 93.1 लाख लोगों ने यात्रा की, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी 64 प्रतिशत रही। वहीं एयर इंडिया समूह (पूर्ण सेवा प्रदाता एयर इंडिया और किफायती विमान सेवा एयर इंडिया एक्सप्रेस) से 38.8 लाख लोगों ने यात्रा की, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी 26.7 प्रतिशत रही।

दो अन्य प्रमुख एयरलाइन कंपनियों- अकासा एयर और स्पाइसजेट से इस साल मार्च में क्रमशः 7.2 लाख और 4.8 लाख लोगों ने यात्रा की, जिससे इन दोनों कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी क्रमशः पांच प्रतिशत और 3.3 प्रतिशत हो गई।

समय पर उड़ाने भरने या गंतव्य पर पहुंचने के मामले में इंडिगो का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। कंपनी का इस मामले में प्रदर्शन 88.1 प्रतिशत पर रहा। उसके बाद अकासा एयर का स्थान रहा जिसने 86.9 प्रतिशत जबकि एयर इंडिया समूह और स्पाइसजेट की क्रमशः 82 प्रतिशत और 72.1 प्रतिशत उड़ानें समय पर रहीं।

समय पर उड़ान भरने या गंतव्य पर पहुंचने की गणना प्रमुख हवाई अड्डों - बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के लिए की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी