देश की खबरें | महाराष्ट्र से 93 ट्रेनों से 1.35 लाख प्रवासी रवाना हुए :अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र से 93 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 1.35 लाख प्रवासी मजदूर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 27 मई महाराष्ट्र से 93 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 1.35 लाख प्रवासी मजदूर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार शाम से प्रवासी मजदूरों और यहां फंसे अन्य लोगों को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों को ले जाने के लिए महाराष्ट्र के अनेक स्टेशनों से ट्रेनों का इंतजाम किया गया था।
यह भी पढ़े | दिल्ली में इनकम टैक्स कमिश्नर ने घर पर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद.
उन्होंने कहा कि इनमें 1,547 लोग बुधवार सुबह 9.10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से राजस्थान के अजमेर के लिए रवाना हुए।
अधिकारी ने बताया, ‘‘मंगलवार शाम से अब तक 93 ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान और दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुईं। इन ट्रेनों से 1.35 लाख प्रवासी श्रमिक और फंसे हुए लोगों ने प्रस्थान किया।’’
यह भी पढ़े | प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर बसपा प्रमुख मायावती ने केन्द्र व महाराष्ट्र सरकार को घेरा.
बुधवार सुबह पड़ोसी पालघर जिले के सन सिटी मैदान पर और मुंबई के एलएलटी स्टेशन के बाहर प्रवासी श्रमिकों और अन्य फंसे हुए लोगों की भारी भीड़ जमा थी।
इससे पहले आधी रात में सैकड़ों लोग दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा जंक्शन में एकत्रित हो गए जो अपने गंतव्य स्थानों के लिए ट्रेनों का बंदोबस्त करने की मांग कर रहे थे।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बाद में पुलिस और स्थानीय नेताओं की अपील पर लोग तितर-बितर हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने माना कि ऐसे हालात में लोगों के बीच सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराना असंभव है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

