एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के एक दिन में 1.32 लाख मामले, 2,713 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 1,32,364 नये मामले सामने आने के बाद इस बीमारी के कुल मामले बढ़ कर 2,85,74,350 हो गए हैं जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत से ऊपर हो गई।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के एक दिन में 1.32 लाख मामले, 2,713 मरीजों की मौत
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

नयी दिल्ली, चार जून देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 1,32,364 नये मामले सामने आने के बाद इस बीमारी के कुल मामले बढ़ कर 2,85,74,350 हो गए हैं जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत से ऊपर हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2,713 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 3,40,702 हो गई है जबकि इलाज करा रहे लोगों की संख्या लगातार चौथे दिन 20 लाख से कम दर्ज की गई।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 20,75,428 जांच की गईं जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए हुई जांच की कुल संख्या 35,74,33,846 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 6.38 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार 11 दिनों से यह दर 10 प्रतिशत से कम दर्ज की गई है।

साप्ताहिक संक्रमण दर घटकर 7.27 प्रतिशत हो गई है।

देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 16,35,993 हो गई जो कुल संक्रमण का 5.73 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.08 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 77,420 मामले घटे हैं।

स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों की तुलना में लगातार 22वें दिन ज्यादा रही। अब तक स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 2,65,97,655 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

मौत के नये मामलों में सर्वाधिक 643 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 514 की कर्नाटक में, 460 की तमिलनाडु में, 153 की केरल में और पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश में 108-108 मरीजों की मौत हुई।

देश में अब तक हुई 3,40,702 मौतों में 97,394 मौतें महाराष्ट्र में, 30,531 कर्नाटक में, तमिलनाडु में 25,665, दिल्ली में 24,447, उत्तर प्रदेश में 20,895, पश्चिम बंगाल में 15,921, पंजाब में 14,840 और छत्तीसगढ़ में 13,139 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).