विदेश की खबरें | चीन में सख्त कोविड-19 नियंत्रण उपायों के बीच 1.07 करोड़ छात्र दे रहे हैं वार्षिक कॉलेज प्रवेश परीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में मंगलवार को कुल 1.07 करोड़ चीनी छात्रों ने कठोर कोविड-19 नियंत्रण उपायों के बीच देशभर के परीक्षा केंद्रों पर वार्षिक राष्ट्रीय कॉलेज प्रवेश परीक्षा देना शुरू किया।

बीजिंग, सात जुलाई चीन में मंगलवार को कुल 1.07 करोड़ चीनी छात्रों ने कठोर कोविड-19 नियंत्रण उपायों के बीच देशभर के परीक्षा केंद्रों पर वार्षिक राष्ट्रीय कॉलेज प्रवेश परीक्षा देना शुरू किया।

छात्र इसे ‘‘जीवन या मरण’’ का पल और स्नातक के बाद अच्छी नौकरी हासिल करने का एक पूर्व शर्त मानते हैं।

यह भी पढ़े | चीन की बढ़ सकती है मुश्किलें, कोरोना महामारी के बाद ब्यूबोनिक प्लेग का संकट.

प्रत्येक वर्ष सुरक्षा अधिकारी परीक्षा के दौरान नकल रोकने और असली अभ्यर्थी के स्थान पर किसी अन्य को परीक्षा देने से रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम करते हैं।

चीन के छात्रों के लिए अति महत्वपूर्ण यह परीक्षा इस वर्ष महामारी की वजह से एक महीने से अधिक समय विलंबित हो गई है। परीक्षा के लिए सात हजार से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए हैं जिसमें करीब 400,000 परीक्षा कक्ष हैं। वहीं 945,000 लोग निरीक्षक के तौर पर कार्य करते हैं।

यह भी पढ़े | Human Sized Bats: फिलीपींस से इंसानों के आकार जितने बड़े चमगादड़ों की हैरान करने वाली तस्वीरें वायरल, जानें 'Giant Golden Crowned Flying Fox' के बारे में सब कुछ.

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और कर्मचारियों की दैनिक तापमान जांच और स्वास्थ्य निगरानी पूरे देश में परीक्षा से 14 इिन पहले शुरू हो गई थी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपात योजना तैयार की गई है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि दक्षिण चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में स्थानीय शैक्षिक प्राधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष प्रांत में सभी परीक्षा केंद्रों में 674,000 छात्रों के लिए एयर कंडिशनर लगाये गए हैं। इसी तरह के उपाय चीन के वुहान में किये गए हैं। वहां 58 वातानुकूलित परीक्षा केंद्रों पर 59 हजार छात्र परीक्षा में बैठ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now