वायरल

Human Sized Bats: फिलीपींस से इंसानों के आकार जितने बड़े चमगादड़ों की हैरान करने वाली तस्वीरें वायरल, जानें 'Giant Golden Crowned Flying Fox' के बारे में सब कुछ

पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने की कोशिशों में जुटी हुई है. इस बीच फिलीपींस से चमगादड़ों की हैरान करने वाली डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं. सोशल मीडिया पर चमगादड़ों की तस्वीरों के साथ मानव आकार का उल्लेख किया गया है. चमगादड़ों की इस प्रजाति को जायंट गोल्डन क्राउन फ्लाइंग फॉक्स के नाम से जाना जाता है,

Human Sized Bats: फिलीपींस से इंसानों के आकार जितने बड़े चमगादड़ों की हैरान करने वाली तस्वीरें वायरल, जानें 'Giant Golden Crowned Flying Fox' के बारे में सब कुछ
मानव आकार के चमगादड़ (Photo Credits: Twitter)

Human Sized Bats: जब से दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप (Corobavirus Outbreak) फैला है, चमगादड़ों (Bats) का नाम लेने भर से ही लोग घबरा जाते हैं, क्योंकि शुरुआत में माना जा रहा था कि चमगादड़ों से यह महामारी फैली है. फिलहाल पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के प्रसार को नियंत्रित करने की कोशिशों में जुटी हुई है. इस बीच फिलीपींस (Phillippines) से चमगादड़ों (Bats) की हैरान करने वाली डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं. सोशल मीडिया पर चमगादड़ों की तस्वीरों के साथ मानव आकार का उल्लेख किया गया है, क्योंकि ये चमगादड़ देखने में मानव आकार (Human-Sized) जितने विशाल नजर आ रहे हैं. ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या तस्वीरों में नजर आ रहे ये विशाल चमगादड़ असली हैं?

अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल उठ रहा है तो हम आपको बता दें कि ये बिल्कुल असली चमगादड़ हैं, जिन्हें जाइंट गोल्डन क्राउन फ्लाइंग फॉक्स (Giant Golden-Crowned Flying Fox) के नाम से जाना जाता है. हालांकि ये मनुष्यों के आकार जितने बड़े नहीं होते है और जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उनमें इन चमगादड़ों को बड़ा दिखाने की कोशिश की गई है.

इन चमगादड़ों की तस्वीर कई बार सामने आ चुकी हैं. इस बार ट्विटर यूजर एलेक्स (@AlexJoestar622) ने फिलीपींस में पाए जाने वाले इन विशालकाय पक्षियों के बारे में अपने फीड पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं. किसी अन्य ने इन विशाल चमगादड़ों की कुछ और तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में निश्चित रूप से ये पक्षी डरावने नजर आ रहे हैं, लेकिन मानव आकार शब्द का उल्लेख लोगों में और ज्यादा डर फैला रहा है. एलेक्स ने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया है कि वे वास्तव में मानव आकार जितने बड़े नहीं है, लेकिन उनके पंख विशाल हैं.

देखें वायरल ट्वीट-

कई लोग इन ट्वीट्स को देखकर डर गए थे, लेकिन उपरोक्त सभी तस्वीरें प्रामाणिक नहीं हो सकती हैं. अब जब आपने देख ही लिया है कि चमगादड़ों की यह प्रजाति कितनी डरावनी नजर आती है, तो चलिए जाइंट गोल्डन क्राउन फ्लाइंग फॉक्स प्रजाति के बारे और विस्तार से जानते हैं. यह भी पढ़ें: चमगादड़ों में 6 नए कोरोना विषाणुओं की खोज, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

जायंट गोल्डन-क्राउन फ्लाइंग फॉक्स

जायंट गोल्डन-क्राउन फ्लाइंग फॉक्स (Giant Golden-Crowned Flying Fox) या गोल्डन कैप्ड फ्रूट बैट (Golden-Capped Fruit Bat) को मेगाबैट (Megabat) भी कहा जाता है. इस प्रजाति के चमगादड़ फिलीपींस में अधिक पाए जाते हैं. ये दुनिया की सबसे बड़ी चमगादड़ों की प्रजातियों में से एक हैं, जिनका वजन लगभग 1.5 किलोग्राम है. ये चमगादड़ फलाहारी होते हैं, जो अपना पेट भरने के लिए फलों पर निर्भर रहते हैं.

चमगादड़ों के अवैध शिकार और जंगलों की कटाई के कारण यह प्रजाति विलुप्ति के कगार पर आ पहुंची है. इन चमगादड़ों के पास 5-6 फीट लंबे पंख होते हैं और उनकी लंबाई 215 मिमी तक होती है. अन्य चमगादड़ों की तरह ये भी निशाचर होते हैं और एकांत में रहना पसंद करते हैं. इन चमगादड़ों के प्रजनन चक्र में बारे में बहुत कुछ पता नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि मादा चमगादड़ हर साल एक बच्चे को जन्म देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).