विदेश की खबरें | स्कॉटलैंड में ट्रेन पटरी से उतरी, तीन लोगों की मौत, छह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रितानी परिवहन पुलिस ने बताया कि हादसे में संभवत: ट्रेन चालक की भी मौत हो गई है।

ब्रितानी परिवहन पुलिस ने बताया कि हादसे में संभवत: ट्रेन चालक की भी मौत हो गई है।

रेल, समुद्री एवं परिवहन संघ ने बताया कि ट्रेन के खलासी की भी संभवत: मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Russia's COVID-19 Vaccine: रूस ने बनाई पहली कोरोना वैक्सीन, जानें विश्व को इस दवा से कितनी है उम्मीद.

हादसे में मारे गए तीन लोगों की अभी औपचारिक रूप से पहचान नहीं की गई है। छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गंभीर रूप से घायल नहीं हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि इस मामले की पुलिस जांच कराई जाएगी और ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़े | China Eases Entry Restrictions: चीन ने 36 यूरोपीय देशों के नागरिकों को प्रवेश से प्रतिबंध में दी ढील, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बॉर्डर सील कर उड़ानों को किया था रद्द.

उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ‘‘इस प्रकार की कोई घटना दोबारा नहीं’’ हो।

जॉनसन ने कहा कि वहां जारी लगातार बारिश के कारण समस्या निस्संदेह बढ़ गई है।

स्कॉटलैंड में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आ गई है और यातायात बाधित हुआ है।

नेटवर्क रेल स्कॉटलैंड ने बुधवार सुबह ट्वीट करके इलाके में भूस्खलन की चेतावनी जारी की।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी शोक संदेश में इस हादसे पर दु:ख प्रकट किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\