देश की खबरें | सीबीआई को हमारे परिसरों से सिर्फ 6.78 लाख रुपये मिलेः शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार के भाई तथा बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद डीके सुरेश ने मंगलवार को दावा किया कि सीबीआई को उनके आवासों की तलाशी के दौरान मात्र 6.78 लाख रुपये नकद मिले जबकि एजेंसी ने एक दिन पहले कहा थी कि उसने तलाशी के दौरान 57 लाख रुपये जब्त किए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, छह अक्टूबर कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार के भाई तथा बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद डीके सुरेश ने मंगलवार को दावा किया कि सीबीआई को उनके आवासों की तलाशी के दौरान मात्र 6.78 लाख रुपये नकद मिले जबकि एजेंसी ने एक दिन पहले कहा थी कि उसने तलाशी के दौरान 57 लाख रुपये जब्त किए हैं।

सुरेश ने सीबीआई से शेष 50.22 लाख रुपये पर स्पष्टीकरण देने को कहा। साथ में कहा कि यह रकम उनके परिसरों से नहीं मिली है।

यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.

केंद्रीय एजेंसी ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में शिवकुमार से संबंधित 14 स्थानों पर सोमवार को तलाशी ली थी, जिनमें कर्नाटक, दिल्ली और मुंबई के स्थान भी शामिल हैं।

एजेंसी ने सोमवार को दावा किया था कि शिवकुमार और अन्य के परिसरों की तलाशी के दौरान करीब 57 लाख रुपये नकद और संपत्ति के दस्तावेज, बैंक संबंधित जानकारियां और कंप्यूटर हार्ड डिस्क बरामद की गई थीं।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- यदि कांग्रेस सत्ता में होती हो 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते.

सुरेश ने कहा, " मैं यह भी स्पष्ट करना चाहूंगा कि सीबीआई ने मेरे भाई और मेरे परिसरों से कुल 6.78 लाख रुपये की नकदी की गणना की थी। "

उन्होंने ट्विटर पर कहा, " मेरे दिल्ली के आवास से 1.57 लाख रुपये, बेंगलुरु में मेरे भाई के आवास से 1.71 लाख रुपये, उनके बेंगलुरू के गृह दफ्तर से 3.5 लाख रुपये नकद की गणना की थी। मेरे भाई के दिल्ली आवास और मेरे बेंगलुरु के घर से कोई नकद पैसा नहीं मिला। "

बाद में, शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि अधिकारी उनकी मां के घर से कुछ लेकर नहीं गए जबकि उनके दिल्ली के आवास से कुछ दस्तावेज लिए हैं। वहीं उनके साढ़ू शशि कुमार के घर से भी कुछ कागजात लिए हैं।

उन्होंने कहा, " मुझे यह भी बताया गया है कि मेरे दोस्त सचिन नारायण के पास से 50 लाख रुपये बरामद हुए हैं जो शराब और होटल कारोबार में हैं।"

शिवकुमार ने कहा, " वह रविवार होने की वजह से पैसों को बैंक में जमा नहीं करा सके। मैं उनसे बात नहीं कर पाया हूं।"

उन्होंने कहा कि उनके परिसरों से जो बरामद हुआ है, वह उसका पंचनामा जारी करने को तैयार हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि राजनीति में रहने वाले उन जैसे लोग चीजों को छुपा कर नहीं रख सकते हैं।

शिवकुमार ने कहा, " यह मेरे पर और मेरे घर पर छापा है। मेरे पर प्राथमिकी हुई है, इसमें उनमें से (दोस्तों और परिवारों में से) किसी का नाम नहीं है। मुझे नहीं पता क्या उनके खिलाफ अलग से मामले दर्ज किए गए हैं।"

शिवकुमार ने भी 57 लाख रुपये बरामद होने के सीबीआई के दावे का सोमवार को ही खंडन किया था और कहा था, "मैं उनके लिए जवाबदेह हूं जो मेरे घर में हैं।"

तलाशी के दौरान अधिकारियों द्वारा उनके निजी सहायक को कथित रूप से पीटने संबंधी सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में सूचित किया गया है लेकिन वह मामले पर अच्छी तरह से जानकारी हासिल करने के बाद ही टिप्पणी करेंगे।

उन्होंने कहा , " मैं मामले को देख लूं पहले, क्योंकि मेरा पीए रो रहा था... मैं नहीं चाहता कि कुछ अप्रिय हो जैसा पूर्व उपमुख्यमंत्री परमेश्वर के पीए रमेश के साथ हुआ था, (जिन्होंने पिछले साल अपने बॉस से संबंधित संपत्तियों पर आयकर के छापे के बाद खुदकुशी कर ली थी।"

दूसरी तरफ, सुरेश ने उनके और उनके भाई के परिसरों में "बिना किसी उत्पीड़न" के तलाशी लेने के लिए सीबीआई के पेशेवर आचरण की तारीफ की।

एक सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि उन्हें अभी कोई समन नहीं मिला है।

शिवकुमार ने सोमवार को सीबीआई द्वारा 14 स्थानों पर की गई तलाशी को "राजनीतिक रूप से प्रेरित" बताया था और कहा था कि वह उन्हें चुप कराने की " साजिशों या दबावों के" आगे झुकेंगे नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट