विदेश की खबरें | संसद में भाषण के दौरान सीरिया के राष्ट्रपति का रक्तचाप गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रक्तचाप गिरने के कारण असद ने अपना भाषण बीच में रोका और सांसदों से कहा कि उन्हें ‘‘दो पल बैठने’’ की जरूरत है।

रक्तचाप गिरने के कारण असद ने अपना भाषण बीच में रोका और सांसदों से कहा कि उन्हें ‘‘दो पल बैठने’’ की जरूरत है।

असद (54) संसद में करीब आधे घंटे से भाषण दे रहे थे, लेकिन तभी वह अचानक बेचैन नजर आने लगे। उन्होंने भाषण बीच में ही रोक दिया और दो बार पानी पिया।

यह भी पढ़े | Russia's COVID-19 Vaccine: रूस ने बनाई पहली कोरोना वैक्सीन, जानें विश्व को इस दवा से कितनी है उम्मीद.

वह अमेरिका के सीरिया पर लगाए प्रतिबंधों और आर्थिक संकट पर बात करे रहे थे, तभी अचानक उन्होंने कहा, ‘‘मेरा रक्तचाप गिर गया है और मुझे पानी पीने की जरूरत है।’’

उन्होंने थोड़ी देर बार कहा, ‘‘अगर आप लोग बुरा ना माने, तो मुझे कुछ मिनट के लिए बैठने की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | China Eases Entry Restrictions: चीन ने 36 यूरोपीय देशों के नागरिकों को प्रवेश से प्रतिबंध में दी ढील, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बॉर्डर सील कर उड़ानों को किया था रद्द.

इसके बाद वह कक्ष से बाहर चले गए।

वह कितनी देर तक बाहर रहे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वापस लौटने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ डॉक्टर सबसे खराब मरीज होते हैं।’’

असद आंखों के एक प्रशिक्षित चिकित्सक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने कल दोपहर से कुछ खाया नहीं था। मेरे शरीर में चीनी या नमक कुछ नहीं गया और इसलिए यह परेशानी हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\