देश की खबरें | लोगों से 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाला कैंडी बाबा गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोगों को सस्ता सोना बेचने, विदेश भेजने और उनका धन दोगुना करने की लालच देकर उनसे करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले कैंडी बाबा ऊर्फ राजेश को हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा ने अंतत: गिरफ्तार कर लिया है।

जियो

फरीदाबाद (हरियाणा), नौ जून लोगों को सस्ता सोना बेचने, विदेश भेजने और उनका धन दोगुना करने की लालच देकर उनसे करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले कैंडी बाबा ऊर्फ राजेश को हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा ने अंतत: गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि राजेश ऊर्फ कैंडी बाबा 2018 से ही फरार चल रहा था, उसे सोमवार देर रात फरीदाबाद सेक्टर-30 पुलिस ने गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में दे दिया।

यह भी पढ़े | बिहार: पशुप्रेमी अख्तर इमाम ने 2 हाथियों के नाम कर दी अपनी पूरी संपत्ति.

पुलिस ने बताया कि कैंडी बाबा ऊर्फ राजेश मूलरूप से कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ का रहने वाला है। शुरुआत में उसने बाबा बनने का ढोंग किया और अपने भक्तों को कैंडी बांटते-बांटते कैंडी बाबा का नाम अपना लिया।

उन्होंने बताया कि इसने फरीदाबाद के अलावा कई अन्य जिलों में भी लोगों से ठगी की है। यह लोगों को सस्ता सोना बेचने, विदेश भेजने और रुपया दोगुना करने का झांसा देकर सभी को ठगता था। 2018 में जब लोगों को उस पर संदेह होने लगा तो वह फरार हो गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में 29 नए मरीज पाए गए: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीआईए प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया, ‘‘आरोपी ने लोगों से लगभग 100 करोड़ रुपये की ठगी की है। 2018 से ही वह फरार था। फरीदाबाद के अलावा प्रदेश के कई जिलों में उसके खिलाफ करीब 30 मामले दर्ज हैं।’’

उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\