एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | रॉय और बटलर के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड जीता, नीदरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने जीत के लिये 245 रन का लक्ष्य 119 गेंद रहते हासिल कर आठ विकेट से जीत हासिल की।

खेल की खबरें | रॉय और बटलर के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड जीता, नीदरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया

इंग्लैंड ने जीत के लिये 245 रन का लक्ष्य 119 गेंद रहते हासिल कर आठ विकेट से जीत हासिल की।

दोनों देशों के बीच क्रिकेट विश्व कप के बाहर यह पहली वनडे श्रृंखला है। इंग्लैंड ने पहला वनडे 232 रन और दूसरा वनडे छह विकेट से जीता था।

नीदरलैंड के 244 रन के स्कोर में कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 72 गेंद में 64 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल सॉल्ट (49 रन) और डेविड मलान के विकेट तीन गेंद के अंदर गंवा दिये। लेकिन रॉय और बटलर ने 125 गेंद में 163 रन की अटूट साझेदारी से टीम को आसान जीत दिलायी।

इंग्लैंड ने 30.1 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाये। चोटिल इयोन मोर्गन की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे बटलर ने अपनी पारी के दौरान सात चौके और पांच छक्के जमाये।

इससे पहले नीदरलैंड के लिये मैक्स ओडोड (50) और बास डि लीडे (56) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली।

इंग्लैंड ने पिछले हफ्ते पहले वनडे में जीत के दौरान चार विकेट पर 498 रन की पारी से विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

डेविड विले ने 8.2 ओवर में 36 रन देकर चार विकेट झटके जिसमें पॉल वान मीकेरेन का अंतिम विकेट भी शामिल था। नीदरलैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर से चार गेंद पहले ही आउट हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).