खेल की खबरें | महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रही रमिता जिंदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता निशानेबाज रमिता जिंदल बुधवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहीं।

देहरादून, 29 जनवरी हरियाणा की एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता निशानेबाज रमिता जिंदल बुधवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहीं।

इस 21 वर्षीय निशानेबाज ने क्वालीफिकेशन दौर में 634.9 अंक बनाए जो पेरिस ओलंपिक खेलों के क्वालिफिकेशन राउंड में कोरिया की बान ह्योजिन के 634.5 से बेहतर है।

रमिता ने महाराष्ट्र की आर्या बोरसे को 0.4 अंक से पीछे छोड़ा। तमिलनाडु की नर्मदा राजू केवल 0.1 अंक पीछे तीसरे स्थान पर रही। केरल की विदरसा के विनोद 633.0 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।

मध्य प्रदेश की श्रेया अग्रवाल (632.0), गुजरात की इलावेनिल वलारिवन (631.9), कर्नाटक की मेघना सज्जनर (631.2) और ओडिशा की मान्यता सिंह (630.1) गुरुवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने वाली अन्य निशानेबाज हैं।

इस बीच पुरुषों की रैपिड फायर पिस्टल में पंजाब के विजयवीर सिंह सिद्धू 587 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। हरियाणा के अनीश भानवाला (582), सेना के नीरज कुमार (579), राजस्थान के भावेश शेखावत (577), सेना के ओंकार सिंह (574) और सेना के गुरप्रीत सिंह (574) ने भी फाइनल में जगह बनाई।

हिमाचल प्रदेश की तरफ से खेल रहे लंदन ओलंपिक 2012 के रजत पदक विजेता विजय कुमार फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका