देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के रिकॉर्ड 8,641 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 2,84,281
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 8,641 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,84,281 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 16 जुलाई महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 8,641 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,84,281 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
इससे पहले प्रदेश में 11 जुलाई को एक दिन में सबसे ज्यादा 8,139 मामले सामने आए थे।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय.
विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार को 266 कोविड-19 मरीजों की मौत के साथ ही प्रदेश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11,194 हो गया है।
विभाग के मुताबिक आज 5,527 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी से ठीक हो चुके कुल लोगों की सख्या बढ़कर 1,58,140 हो गई।
प्रदेश में फिलहाल 1,14,907 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब तक 14,46,386 लोगों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

