प्रधानमंत्री ने कोरोना को रोकने के लिए पुडुचेरी सरकार के प्रयासों की सराहना की : मुख्यमंत्री
मंगलवार को अपनी दैनिक प्रेस वार्ता में, नारायणसामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 19 अप्रैल को पुडुचेरी में कोरोना वायरस की स्थिति की जानकारी लेने के लिए फोन पर उनसे संपर्क किया।
पुडुचेरी, 22 अप्रैल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मंगलवार को अपनी दैनिक प्रेस वार्ता में, नारायणसामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 19 अप्रैल को पुडुचेरी में कोरोना वायरस की स्थिति की जानकारी लेने के लिए फोन पर उनसे संपर्क किया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा कि यहां केवल तीन मामले हैं, जिन्हें इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य और अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया, जिससे संक्रमण को दूर रखने में मदद मिली।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी बात सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आप (नारायणसामी) भाग्यशाली हैं कि आपके यहां कोविड-19 के बहुत कम मामले हैं।
नारायणसामी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से 25 मार्च से लगे लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति से मुकाबले के लिए सहायता राशि की मांग की।
प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि पुडुचेरी के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

