देश की खबरें | पाकुड़ में नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी फरार, जांच शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकुड़ में लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बिंझा गांव में एक कथित प्रेमी युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर फरार हो गया।
पाकुड़, चार अक्तूबर पाकुड़ में लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बिंझा गांव में एक कथित प्रेमी युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की लिखित सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि यह घटना शनिवार देर रात की है। घर वालों को इसकी जानकारी रविवार सुबह मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
उन्होंने बताया कि हत्यारे को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार 16 वर्षीय लड़की का प्रेम प्रसंग अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के तिलोयपाड़ा गांव के जगरनाथ हेम्ब्रम से चल रहा था। लड़के ने लड़की को पारंपरिक रिवाज के मुताबिक लगभग ढाई महीने तक अपने घर में रखा था।
लड़की के पिता मसीह मरांडी के अनुसार पिछले दस दिनों से दोनों उनके बिंझा स्थित घर में सब के साथ रह रहे थे। शनिवार रात करीब दो बजे जब घर के सभी लोग सो रहे थे, युवक ने पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)