देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 3,357 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,357 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,70,331 हो गई।
कोलकाता, चार अक्टूबर पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,357 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,70,331 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी सामने आई।
बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के 62 और मरीजों ने दम तोड़ दिया।
राज्य में इस महामारी से अब तक 5,194 मरीजों की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में अभी 27,439 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 12:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

