देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आये। संक्रमण के इन नये मामलों में नोएडा या ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों के सात स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं जो कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

जियो

नोएडा, नौ जून जनपद गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आये। संक्रमण के इन नये मामलों में नोएडा या ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों के सात स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं जो कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में 2259 मरीज पाए गए, 120 की मौत: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 कि आयी जांच रिपोर्ट में 38 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि इन नये मरीजों में नोएडा के जिला अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल, सहित कई निजी अस्पतालों में काम करने वाले सात स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। अब जनपद में कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 691 हो गई है।

उन्होंने बताया कि एक 70 वर्षीय व्यक्ति तथा एक 40 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 की संक्रमण की वजह से दो दिनों के अंदर मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अबतक जनपद में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, कहा-मेरी पार्टी ही मेरा परिवार.

उन्होंने बताया कि 423 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 258 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराकर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद के 14 संवेदनशील जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ कैंप लगाया है। उन्होंने बताया कि हेल्थ कैंप लगाकर निगरानी टीम लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है तथा कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू