देश की खबरें | कोविड-19: हिमाचल का पुलिस मुख्यालय सील, डीजीपी की रिपोर्ट नेगेटिव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के भय से हिमाचल प्रदेश के पुलिस मुख्यालय को मंगलवार को सील कर दिया गया और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और 30 अन्य अधिकारी स्व पृथक-वास पर चले गए हैं।
शिमला, नौ जून कोरोना वायरस संक्रमण के भय से हिमाचल प्रदेश के पुलिस मुख्यालय को मंगलवार को सील कर दिया गया और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और 30 अन्य अधिकारी स्व पृथक-वास पर चले गए हैं।
गौरतलब है कि एक व्यक्ति ने हाल ही में पुलिस प्रमुख से भेंट की थी और इस व्यक्ति की बाद में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई।
यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में 29 नए मरीज पाए गए: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस प्रमुख कुंडु की जांच रिपोर्ट आ गई है और वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं, वहीं 30 अन्य अधिकारियों के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
पुलिस प्रवक्ता खुशाल शर्मा ने बताया कि एक जून को डीजीपी के कार्यभार ग्रहण करने पर एक व्यक्ति उन्हें बधाई देने और मिलने पुलिस मुख्यालय आया था।
यह भी पढ़े | शर्मनाक! केरल में फिर जानवर के साथ हैवानियत का मामला, कुत्ते के मुंह को टेप से बांधा.
उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है कि सोमवार को उक्त व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और मंगलवार को संक्रमण से दिल्ली में उसकी मौत हो गई।
प्रवक्ता ने बताया कि यह सूचना मिलते ही डीजीपी और संभवत: उस व्यक्ति के संपर्क में आए करीब 30 अधिकारी तत्काल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्व पृथक-वास में चले गए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय सील कर दिया गया है और उसे संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एक जून को डीजीपी से मिलने के बाद वह व्यक्ति दिल्ली चला गया था।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति जिस-जिस जगह पर गया था उसे सील करके संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।
पुलिस ने हालांकि यह नहीं बताया कि व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला था या हिमाचल प्रदेश का।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)