एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 78 नए मामले, एक संक्रमित की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 78 नए मामले सामने आए जिनके साथ राज्य में संक्रमण के कुल 2,321 मामले हो गए तथा एक संक्रमित की मौत के साथ मृतक संख्या 19 हो गई।

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 78 नए मामले, एक संक्रमित की मौत
जियो

तिरुवनंतपुरम, 12 जून केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 78 नए मामले सामने आए जिनके साथ राज्य में संक्रमण के कुल 2,321 मामले हो गए तथा एक संक्रमित की मौत के साथ मृतक संख्या 19 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि 71 वर्षीय जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह मुंबई से कुन्नूर आए और उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के मुंबई में 1372 मरीज पाए गए, 90 की मौत: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इन नए 78 मामलों में से 36 मरीज ऐसे हैं जो विदेश से राज्य में आए, 31 अन्य राज्यों से आए तथा दस लोग ऐसे हैं जो संक्रमितों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए।

स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने जिस संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई उसके बारे में एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘वह नौ जून को मुंबई से राज्य में आए थे। वह ह्रदय संबंधी रोग से पीड़ित थे और सांस लेने में उन्हें दिक्कत हो रही थी। कल उनकी मौत हो गई। उनके नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया और आईसीएमआर प्रमुख रणदीप गुलेरिया बताएंगे दिल्ली में कोरीव-19 के रोकथाम के उपाय.

राज्य सरकार ने कुछ और क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित किया है जिनकी संख्या अब 128 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को 32 लोग स्वस्थ हो गए जिसके साथ संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 999 हो गई।

राज्य में संक्रमण के कुल 2,321 मामले है तथा 1,303 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).