एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोरोना के 91 नए मामले सामने आए, ज्यादातर बाहर से लौटे लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 91 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में ऐसे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,231 हो गयी जिनका इलाज चल रहा है।

देश की खबरें | केरल में कोरोना के 91 नए मामले सामने आए, ज्यादातर बाहर से लौटे लोग
जियो

तिरूवनंतपुरम, नौ जून केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 91 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में ऐसे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,231 हो गयी जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य सरकार के अनुसार नए मामलों में 53 लोग विदेशों से आए हैं जबकि 27 दूसरे राज्यों से आए लोग हैं। दस लोग अन्य संक्रमित के संपर्क में आने से बीमार हुए।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में 2259 मरीज पाए गए, 120 की मौत: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 2,095 हो गए और इनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि इलाज करा रहे 34 लोगों के नमूने की रिपोर्ट नकारात्मक आयी है और इसके साथ ही ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 848 हो गयी है।

यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, कहा-मेरी पार्टी ही मेरा परिवार.

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा है कि राज्य में कुल 2,04,153 लोग निगरानी में हैं और उनमें से 1,913 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। मंगलवार को 34 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 51,135 लोग विमानों से राज्य में आए जबकि 1,621 लोग पोतों से, 21,708 लोग ट्रेनों से और 1,26,178 लोग सड़क मार्ग से पहुंचे।

इस बीच राज्य में हॉट स्पॉट (विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्र) की संख्या बढ़कर 158 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).