कर्मचारी को संक्रमण होने पर नियोक्ता के खिलाफ नहीं होगी कोई कार्रवाई : महाराष्ट्र सरकार
राज्य सरकार ने एक बयान में कहा है कि यह खबर सच नहीं है ।
मुंबई, 22 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही एक खबर को खारिज कर दिया कि अगर कर्मचारियों को कोरोना वायरस संक्रमण हुआ तो नियोक्ता या संगठनों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा ।
राज्य सरकार ने एक बयान में कहा है कि यह खबर सच नहीं है ।
बयान में कहा गया कि व्हाट्सएप पर एक संदेश को प्रसारित किया गया जिसमें दावा किया गया है कि कामगार/कर्मचारी को संक्रमण होने पर नियोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ।
बयान में कहा गया, ‘‘इस तरह का निर्णय लेने के लिए कोई बैठक नहीं हुई है। सरकार ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही। पहली नजर में ऐसा लगता है कि प्रसारित संदेश किसी दूसरे राज्य में औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक का है ।’’
बयान में कहा गया कि अगर किसी को कोरोना वायरस संक्रमण हुआ तो सरकार सुनिश्चित करेगी कि व्यक्ति का उपचार हो ।
बयान के मुताबिक, सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि उद्योगों को इस शर्त पर काम शुरू करने की अनुमति दी गयी है कि सामाजिक दूरी और अन्य नियमों का पालन करना होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

