देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 9,597 नये मामले; संक्रमितों की संख्या 2.5 लाख के पार पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 9,597 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2.50 लाख के आंकड़े को पार कर गई।
अमरावती, 12 अगस्त आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 9,597 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2.50 लाख के आंकड़े को पार कर गई।
नवीनतम सरकारी बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस से 93 और मौतें हुई हैं, जबकि 6,676 रोगियों को ठीक होने के बाद राज्य के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 2,54,146 तक पहुंच गई। अब तक 1,61,425 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,296 मरीजों की मौत हुई है, जबकि अब 90,425 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के लिए 57,148 जांच के बाद अब तक हुई जांच की कुल संख्या 26,49,767 पहुंच गई।
यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.
पूर्वी गोदावरी जिले में 1,332 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या 35,642 तक पहुंच गई, जबकि कुर्नूल में भी 781 नए मामले सामने आने से कुल मामलों की संख्या 30,000 से अधिक हो गई।
बुलेटिन में कहा गया है कि चित्तूर में 1,235 मामले, पश्चिम गोदावरी में 929, विशाखापत्तनम में 797, अनंतपुरम में 781, गुंटूर में 762 और एसपीएस नेल्लोर में 723 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के 80 प्रतिशत मामले बिना लक्षण वाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2020 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

