विदेश की खबरें | अमेरिका में एक सप्ताह में दूसरे व्यक्ति को मौत की सजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कंसास निवासी इस व्यक्ति को टेरे हौटे, इंडियाना में संघीय सुधार गृह में जहर का इंजेक्शन देकर मौत की सजा दे दी गई। यह अमेरिका में संघीय स्तर पर 17 साल के अंतराल के बाद मौत की दूसरी सजा है।
कंसास निवासी इस व्यक्ति को टेरे हौटे, इंडियाना में संघीय सुधार गृह में जहर का इंजेक्शन देकर मौत की सजा दे दी गई। यह अमेरिका में संघीय स्तर पर 17 साल के अंतराल के बाद मौत की दूसरी सजा है।
वेल्से इरा पर्के नाम के इस व्यक्ति को 16 वर्षीय लड़की जेनिफर के अपहरण और हत्या मामले में मौत की सजा दी गई। उसने लड़की के शव को अंग-भंग कर उसे जलाने के बाद एक गंदे तालाब में फेंक दिया था।
कंसास की एक अदालत ने उसे 80 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया था।
उसके वकीलों ने दावा किया कि वह मनोभ्रंश की समस्या से पीड़ित था और उसे मौत की सजा नहीं दी जा सकती थी।
उच्चतम न्यायालय ने उसकी मौत की सजा का रास्ता साफ कर दिया था।
इससे पहले, मंगलवार को डेनियल लेविस ली नाम के एक व्यक्ति को भी मृत्युदंड दिया गया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)