VIDEO: पाकिस्तानी सांसद ने शहबाज शरीफ को बताया 'बुजदिल', कहा- PM मोदी का इरादा है फौलादी

पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को किए गए हमले का भारत की तरफ से करारा जवाब दिया गया है. भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई का असर अब पाकिस्तान की संसद में भी दिखाई देने लगा है. एक पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ही 'बुजदिल' बता दिया है.

इस्लामाबाद, 9 मई : पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को किए गए हमले का भारत की तरफ से करारा जवाब दिया गया है. भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई का असर अब पाकिस्तान की संसद में भी दिखाई देने लगा है. एक पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ही 'बुजदिल' बता दिया है. पाकिस्तान के सांसद शाहिद अहमद खट्टक ने नेशनल असेंबली में कहा, "भारत के रुख पर उनका (पीएम शहबाज शरीफ) कोई बयान नहीं आया है. मुझे टीपू सुल्तान का वो बयान याद आ रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर एक लश्कर का सरदार शेर हो और उसके साथ गीदड़ हों, तो वो शेरों की तरह लड़ते हैं. लेकिन, अगर शेरों के लश्कर का सरदार गीदड़ हो, तो वो लड़ नहीं सकते और जंग हार जाते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "इस वक्त बॉर्डर पर खड़ा हमारा फौजी ये उम्मीद रखता है कि हमारा नेता, जो हमारा चेहरा है, जो हमारी ताकत का आइना है, वो सियासी तौर पर भी उतना ही दमदार हो. वो दुश्मन से मुकाबला करने की हिम्मत रखें, लेकिन जब आपका वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ) बुजदिल हो और वो मोदी का नाम तक न ले पाए, तो आप सीमा पर लड़ने वाले जवान को क्या संदेश दे रहे हैं?" गुरुवार को ही एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के एक सदस्य और सेना के पूर्व मेजर ताहिर इकबाल अपनी बात रखते हुए रो पड़े थे. यह भी पढ़ें : India Pakistan War: अब पाकिस्तान की खैर नहीं! सेना के रिटायर्ड जवान भी जंग के लिए तैयार, टेरिटोरियल आर्मी को लेकर सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

पूर्व पाकिस्तानी मेजर ताहिर इकबाल ने नेशनल असेंबली में कहा था, "हम अपनी कौम से कहते हैं कि सब मिलकर चलो और अपने रब से दुआ करो कि हम सबकी हिफाजत करें. इस मुल्क की रक्षा करें." ताहिर इकबाल ने कहा था कि अल्लाह ने चाहा कि पाकिस्तान बने और उन्होंने ही इस मुल्क को बनाया है. अब वही इसकी हिफाजत करेंगे. उन्होंने रोते हुए कहा था, "अल्लाह, तू हमें माफ कर दे. हम तेरे सामने सर झुकाते हैं, माफी मांगते हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है कि हम तेरे बड़े गुनहगार हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड