एजेंसी न्यूज

USA Shooting: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में ताबड़तोड़ गोलीबारी, हमले में तीन लोगों की मौत

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की घटना सामने आई है. फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है.

USA Shooting: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में ताबड़तोड़ गोलीबारी, हमले में तीन लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo : X)

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की घटना सामने आई है. फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण ‘सेंट पैट्रिक्स डे’ परेड रद्द करनी पड़ी और बच्चों का ‘थीम पार्क’ बंद करना पड़ा.

‘मिडलटाउन टाउनशिप’ पुलिस ने बताया कि ईस्टर्न पेंसिल्वेनिया की फॉल्स टाउनशिप में ‘‘गोलीबारी की घटना की पुष्टि’’ हुई है और इस घटना में ‘‘कई लोग हताहत’’ हुए हैं. बक्स काउंटी के प्राधिकारियों ने क्षेत्र के निवासियों को अपने घरों में रहने और दरवाजे बंद रखने की चेतावनी दी है.

एक स्थानीय निर्वाचित अधिकारी ने गोलीबारी की इस घटना को ‘‘घरेलू’’ बताया. ‘फॉल्स टाउनशिप बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर’ के अध्यक्ष जेफरी डेंस ने कहा कि हमलावर टाउनशिप में दो स्थानों पर गया और उसने कई लोगों को गोली मारी, जिनमें से तीन की मौत हो गई. मिडलटाउन टाउनशिप पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और माना जा रहा है कि वह इस समय बेघर है और वह ‘‘मुख्य रूप से ट्रेंटन में रहता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2024 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).