विदेश

अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन रेप के आरोप में गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड रिहाना को पीटने पर भी हुई थी सजा

अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है. अक्सर वो विवादों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर क्रिस पर रेप का आरोप है. एक 24 साल की महिला ने क्रिस पर आरोप लगाया कि क्रिस ने होटल रूम में बुलाकर उसके साथ रेप किया...

अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन रेप के आरोप में गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड रिहाना को पीटने पर भी हुई थी सजा
क्रिस ब्राउन, (Photo Credit : Twitter)

अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन (Chris Brown)का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है. अक्सर वो विवादों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर क्रिस पर रेप का आरोप है. एक 24 साल की महिला ने क्रिस पर आरोप लगाया कि क्रिस ने होटल रूम में बुलाकर उसके साथ रेप किया. महिला ने फ्रांस पुलिस में सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद क्रिस को गिरफ्तार कर लिया गया.

इससे पहले भी क्रिस जेल जा चुके हैं. वो बीना मंजूरी के घर में कलगीदार बंदर रखने के आरोप में सजा काट चुके हैं. यही नहीं अपनी एक्स गर्ल फ्रेंड रिहाना (Rihanna) को पीटने के आरोप में साल 2009 में उन्हें 5 साल अदालत के आदेश पर अपराधियों तथा सुधार संस्था के बच्चों की देख रेख और 180 दिनों तक समाज की सेवा करने की सजा मिली. आपको बता दें रिहाना एक फेमस सिंगर है और इनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है.

यह भी पढ़ें : मशहूर रैपर आर केली पर नाबालिग के साथ यौन शोषण का आरोप, सोनी म्युजिक ने हटाए सभी गाने

सात साल बाद उन्हें एक खतरनाक हथियार से एक व्यक्ति पर हमला करने के शक पर गिरफ्तार किया गया था बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2019 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).