अमेरिका ने अल-कायदा आतंकी मोहम्मद इब्राहिम जुबैर को भारत को सौंपा

अमेरिका में आतंकवादी संगठन के लिए धन जुटाने का दोषी पाए गए अल-कायदा के आतंकवादी मोहम्मद इब्राहिम जुबेर को उसकी सजा पूरी होने के बाद भारत को सौंप दिया गया है. खुफिया अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि जुबेर को 167 अन्य भारतीय के साथ दो दिन पहले सौंपा गया.

मोहम्मद इब्राहिम जुबैर (Photo Credits: Twitter)

अमेरिका में आतंकवादी संगठन के लिए धन जुटाने का दोषी पाए गए अल-कायदा के आतंकवादी मोहम्मद इब्राहिम जुबेर को उसकी सजा पूरी होने के बाद भारत को सौंप दिया गया है. खुफिया अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि जुबेर को 167 अन्य भारतीय के साथ दो दिन पहले सौंपा गया. नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "19 मई को इन सबको एक विशेष विमान से पंजाब के अमृतसर लाया गया. तब से भारत में पैदा हुए 38 वर्षीय जुबेर को एक क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है."

खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, "जुबेर एक इंजीनियर था, जिसे साल 2011 में आतंकी वित्तपोषण के आरोप में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था. उसे साल 2009 में अल कायदा के नेता अनवर अल-अवलाकी के लिए पैसे जुटाने का दोषी पाया गया." अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, "जुबेर पर इराक में अमेरिकी सेना के खिलाफ हिंसक जिहाद का समर्थन करने के लिए आतंकवाद का वित्तपोषण करने का आरोप था."

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता की हत्या में शामिल हिज्बुल का आतंकवादी गिरफ्तार

अमेरिकी न्याय विभाग ने साल 2018 में एक प्रेस विज्ञप्ति ने कहा था, "भारतीय नागरिक इब्राहिम मोहम्मद (जुबेर) ने साल 2001 से 2005 तक इलिनोयास विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. साल 2006 के आसपास वह टोलिडो, ओहियो में चला गया और एक अमेरिकी नागरिक से शादी कर ली. साल 2007 के लगभग वह कानूनी रूप से अमेरिका का एक स्थायी निवासी बन गया."

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\