मक्के के खेत में कराई गई रूसी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 233 यात्री, देखें वीडियो

रूस में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया है. दरअसल गुरुवार को यूराल एयरलाइंस का एक यात्री विमान 178 पक्षियों के झुंड से टकरा जाने के बाद तकनीकी समस्या का शिकार हो गया.

यूराल एयरलाइंस (Photo Credits: Wikimedia Commons)

मोस्को: रूस (Russia) में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया है. दरअसल गुरुवार को यूराल एयरलाइंस (Ural Airlines) का एक यात्री विमान पक्षियों के झुंड से टकरा जाने के बाद तकनीकी समस्या का शिकार हो गया. जिसके फ़ौरन बाद विमान की राजधानी मास्को (Moscow) के पास एक मक्के के खेत में आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई. इस दौरान कम से कम 23 लोगों के घायल होने की खबर है.

मिली जानकारी के मुताबिक यूराल एयरलाइंस एयरबस 321 क्रीमिया के सिम्फ़रोपोल जा रहा था. इस बीच टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद पक्षियों से टकराने से इसके इंजन में कुछ खराबी आ गई. मौके पर सभी आपात सेवाएं मौजूद है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में 23 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है.

एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि इस घटना से विमान काफी क्षतिग्रस्त हो गया है और वह फिर से उड़ान भरने लायक नहीं रह गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त विमान में 233 यात्री और चालक दल सवार थे. विमान के लैंड होते ही सभी को विमान से तुरंत उतार लिया गया.

रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "पायलटों और चालक दल के प्रोफेशनलिज्म के लिए धन्यवाद, यात्रियों को कोई गंभीर चोट और क्षति नहीं हुई."

घटनास्थल का वीडियो-

उधर, यूराल एयरलाइंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी थी कि U6178 फ्लाइट के इंजनों में पक्षियों के फंसने से हादसा हुआ है. कुछ यात्रियों ने पक्षियों के टकराने के बाद विमान के इंजन से धुआं निकलते हुए भी देखा. फिलहाल मामलें की आधिकारिक जांच चल रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड