PM Modi In Bangladesh: पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे के लिए दो मंदिरों को सजाया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा से पहले देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित दो मंदिरों को सजाया गया है. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इन मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Photo Credits: IANS)

ढाका, 26 मार्च : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की दो दिवसीय बांग्लादेश (Bangladesh) यात्रा से पहले देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित दो मंदिरों को सजाया गया है. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इन मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे. साथ ही वह बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान (Sheikh Mujibur Rahman) की जन्म शताब्दी को लेकर मनाए जाने वाले भव्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. कोरोना वायरस महामारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान 26 एवं 27 मार्च को बांग्लादेश का दौरा करेंगे.

इस दौरान वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के साथ प्रतिनिधमंडल स्तरीय वार्ता भी करेंगे. सूत्रों ने कहा कि हसीना शुक्रवार सुबह ढाका के हजरत शाह जलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी करेंगी. उन्होंने कहा कि दो दिवसीय दौरे के दौरान मोदी शनिवार को दक्षिण-पश्चिम स्थित सतखीरा और गोपालगंज के जेशोरेशवरी एवं ओरकांडी मंदिरों में दर्शन के लिए जाएंगे. यह भी पढ़ें : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बांग्लादेश रवाना, नेशनल डे प्रोग्राम में होंगे शामिल

ईश्वरीपुर गांव स्थित प्रचीन जेशोरेश्वरी काली मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी ने कहा, “ इस ऐतिहासिक मंदिर में मोदी के स्वागत के लिए हमने सभी तैयारियां की हैं. हम आशा करते हैं कि वह भारत और बांग्लादेश के लाखों लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे.”

Share Now

संबंधित खबरें

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट