विदेश

संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के स्थायी मिशन के दो सदस्यों को अमेरिका छोड़ने का आदेश, हानिकारक गतिविधियों में शामिल होने का लगा आरोप

संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के स्थायी मिशन के दो सदस्यों को अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया गया है. उन पर अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक गतिविधियों में कथित तौर पर संलिप्त होने का आरोप है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टगस ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर कहा हम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ किसी भी प्रयास को गंभीरता से लेते हैं.

संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के स्थायी मिशन के दो सदस्यों को अमेरिका छोड़ने का आदेश, हानिकारक गतिविधियों में शामिल होने का लगा आरोप
संयुक्त राष्ट्र का लोगो (Photo Credit: PTI)

वाशिंगटन : संयुक्त राष्ट्र (United Nation) में क्यूबा के स्थायी मिशन के दो सदस्यों को अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया गया है. उन पर अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक गतिविधियों में कथित तौर पर संलिप्त होने का आरोप है.

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टगस (Spokesman Morgan Ortagus) ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘हम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ किसी भी प्रयास को गंभीरता से लेते हैं.’’ एक बयान में, उन्होंने कहा कि विदेश विभाग ने क्यूबा के विदेश मंत्रालय से कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के मिशन के दो सदस्यों को अमेरिका से तत्काल निकाले जाने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रमुखता से उठेगा जलवायु परिवर्तन का मुद्दा: महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

ऑर्टगस ने कहा कि ये दोनों अपने रहवास के विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर रहे थे और अमेरिका के खिलाफ अभियान चलाने का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘हम उन अतिरिक्त कर्मचारियों की जांच जारी रखेंगे जो अपने रहवास के विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं.’’

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा के मिशन के सभी सदस्यों की गतिविधियां सिर्फ मैनहट्टन तक ही सीमित रहेगी, जहाँ संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय स्थित है. क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने इस कदम की निंदा की.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).