ट्रंप प्रशासन ने पाक और अमेरिका ने बीच विश्वास और भरोसे को लेकर कहा- पाकिस्तान को परिणाम देने की जरूरत है

ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच विश्वास और भरोसे का निर्माण करने के लिए इस्लामाबाद को ‘‘परिणाम देने’’ की जरूरत है।

रॉबर्ट पलाडिनो (Photo Credit- YouTube)

वाशिंगटन:  ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच विश्वास और भरोसे का निर्माण करने के लिए इस्लामाबाद (Islamabad) को ‘‘परिणाम देने’’ की जरूरत है. अमेरिका ने यह भी दोहराया कि परमाणु प्रसार उसकी शीर्ष सुरक्षा चिंताओं में से एक है. विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनो (Robert Palladino) ने संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को कहा कि मंत्री ने जोर देकर कहा है कि, ‘‘पाकिस्तान को काम करके दिखाने और परिणाम देने की आवश्यकता है ताकि दोनों देशों के बीच विश्वास और भरोसा कायम हो सके.

हम एक समृद्ध पाकिस्तान (Pakistan) देखना चाहते हैं जो क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के लिए सकारात्मक योगदान दे.’’ पलाडिनो ने पोम्पिओ के एक हालिया बयान से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह बात कही.

यह भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर किया खुलासा, कहा- दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग तेजी से बढ़ रहा है

पोम्पिओ ने पाकिस्तान के परमाणु प्रसार को अमेरिका के लिए तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के रूप में चिह्नित किया था. पलाडिनो ने कहा, ‘‘परमाणु प्रसार हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में व्यक्त सबसे बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं में से एक है. यह सूची में सबसे शीर्ष पर है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट