शाहीद अफरीदी के बिगड़े बोल, कहा- जब तब मोदी सत्ता में हैं, भारत-पाकिस्तान के संबंध नहीं सुधर सकते

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की मानसिकता नकारात्मक है और जब तक वह भारत के प्रधानमंत्री रहेंगे तब तक दोनों देशों के संबंध नहीं सुधर सकते.

शाहिद अफरीदी (Photo Credits: Twitter)

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी  (Shahid Afridi) ने कहा है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मानसिकता नकारात्मक है और जब तक वह भारत के प्रधानमंत्री रहेंगे तब तक दोनों देशों के संबंध नहीं सुधर सकते. क्रिकेट पाकिस्तान को दिए गए इंटरव्यू में जब अफरीदी से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "जब तक मोदी सत्ता में हैं, मुझे नहीं लगता कि भारत से कोई प्रतिक्रिया मिलेगी. हम सभी, यहां तक की भारतीय भी जानते हैं कि मोदी क्या सोचते हैं। उनकी सोच नकारात्मक है.

पूर्व कप्तान ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के संबंध सिर्फ एक इंसान के कारण खराब हुए हैं। यह हम नहीं चाहते थे. उन्होंने कहा, "सीमा के दोनों तरफ से लोग एक दूसरे के देश घूमना चाहते हैं. मैं नहीं जानता कि मोदी क्या करना चाहते हैं और उनका एजेंडा हकीकत में क्या है. यह भी पढ़े: कश्मीर को लेकर अफरीदी का बड़ा बयान, कहा-कश्मीर कश्मीरियों का है, ना भारतीयों का और ना पाकिस्तानियों का

दोनों टीमें बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में आमने-सामने होती हैं लेकिन दोनों ने 2013 के बाद से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. पाकिस्तान ने आखिरी बार तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 2013 में भारत का दौरा किया था. वहीं भारत ने आखिरी बार 2006 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में पाकिस्तान का दौरा किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Weather Update: पर्थ में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें 'मिस्टर 360' के आकंड़ें

IND vs NZ Final Match Likely Playing XI: फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा सवाल, क्या मिलेगी प्लेइंग XI में जगह? न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं टीम इंडिया

\