देश

Pakistan Horror: पाकिस्तान में हैवानियत की हद पार! सास ने गर्भवती बहू की बेरहमी से की हत्या, नाले में मिला कटा हुआ शव

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सियालकोट जिले के दासका इलाके में एक महिला ने अपनी गर्भवती बहू की बेरहमी से हत्या कर दी

Pakistan Horror: पाकिस्तान में हैवानियत की हद पार! सास ने गर्भवती बहू की बेरहमी से की हत्या, नाले में मिला कटा हुआ शव
Credit-(Twitter-X)

Pakistan Horror: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सियालकोट जिले के दासका इलाके में एक महिला ने अपनी गर्भवती बहू की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को दर्जनों टुकड़ों में काटकर नाले में फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान सुघरान बीबी के रूप में हुई है, जिसने अपनी बेटी यास्मीन, पोते हमजा और रिश्तेदार नवीद के साथ मिलकर इस भयावह वारदात को अंजाम दिया है.

जानकारी के अनुसार, जारा कादिर (20) नामक महिला पिछले हफ्ते घर से लापता हो गई थी. परिवारवालों ने पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन बाद में पुलिस को तीन बोरियों में एक महिला का कटा हुआ शव मिला.

ये भी पढें: Pakistan: अमेरिका में उठी पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान की रिहाई की मांग, 40 से ज्यादा अमेरिकी सांसदों ने चिट्ठी पर किए साइन

शव की पहचान जारा के रूप में हुई. इसके बाद जांच में पता चला कि उसकी हत्या करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंक दिए गए थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे घरेलू झगड़े और पारिवारिक विवाद हो सकते हैं, हालांकि मामले की छानबीन जारी है.

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से अब पूछताछ की जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि मामले में और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी.

एजेंसी इनपुट के साथ...

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).