एजेंसी न्यूज

Popularity of Rishi Sunak: प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक की लोकप्रियता ब्रिटिश मतदाताओं में बढ़ी, कीर स्टारर को भी छोड़ा पीछे

ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के एक महीने बाद ऋषि सुनक की लोकप्रियता ब्रिटेन के मतदाताओं के बीच बढ़ी है.

Popularity of Rishi Sunak: प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक की लोकप्रियता ब्रिटिश मतदाताओं में बढ़ी, कीर स्टारर को भी छोड़ा पीछे
ऋषि सुनक और पीएम मोदी (Photo: ANI)

लंदन, 25 नवंबर: ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के एक महीने बाद ऋषि सुनक की लोकप्रियता ब्रिटेन के मतदाताओं के बीच बढ़ी है. America: Donald Trump के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली लेखिका ने नया मुकदमा दायर किया

हाल ही में कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार अपनी सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी की अपेक्षा मतदाताओं के बीच सुनक की लोकप्रियता ज्यादा बढ़ी है. सुनक (42) ने ऐसे समय कार्यभार संभाला है जब कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण जीवन लागत बढ़ गई है, जबकि अर्थव्यवस्था पर भी व्यापक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा.

‘‘इप्सोस पॉलिटिकल मॉनिटर" के नवंबर अंक में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार यह सर्वेक्षण इसी महीने की शुरुआत में किया गया. सर्वेक्षण के अनुसार प्रधानमंत्री बनने के बाद सुनक की लोकप्रियता बढ़ गयी और उन्होंने विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर को पीछे छोड़ दिया.

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि महंगाई पर काबू के लिए युद्धस्तर पर काम करने के उनके संदेश से लोगों में उनके नेतृत्व के प्रति भरोसा कायम हुआ है. जनमत सर्वेक्षण में हालांकि यह भी पाया गया कि कंजर्वेटिव पार्टी को पसंद करने वाले लोगों की संख्या में खासी कमी आई है वहीं लेबर पार्टी को पसंद करने वालों का अनुपात थोड़ा बढ़ गया है.

रिपोर्ट के अनुसार सर्वेक्षण में शामिल करीब आधे (47 प्रतिशत) प्रतिभागियों का कहना है कि वे ऋषि सुनक को पसंद करते हैं, जबकि पांच में से दो (41 प्रतिशत) लोगों ने कहा कि वे सुनक को पसंद नहीं करते हैं. इसका अर्थ है कि इस साल की शुरुआत में बोरिस जॉनसन की जो लोकप्रियता थी, सुनक उससे आगे हैं.

सर्वेक्षण के अनुसार चार में से केवल एक (26 प्रतिशत) प्रतिभागी का ही कहना था कि वे कंजर्वेटिव पार्टी को पसंद करते हैं. यह जून 2007 के बाद से उनकी न्यूनतम रेटिंग है, जब पार्टी (तत्कालीन प्रधानमंत्री) डेविड कैमरन के समय 29 प्रतिशत लोगों की पसंद थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).