सऊदी अरब ने पुरुष नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत चार देशों की महिलाओं से नहीं कर सकेंगे शादी: रिपोर्ट
सऊदी अरब (Saudi Arab) ने अपने देश के पुरुषों को पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से शादी करने से रोक दिया है. पाकिस्तानी अखबार डॉन ने सऊदी मीडिया के एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी.
- Read in
- English
सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने अपने देश के पुरुषों को पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से शादी करने से रोक दिया है. पाकिस्तानी अखबार डॉन ने सऊदी मीडिया के एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी. अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार सऊदी में फिलहाल इन चार देशों की 50,000 महिलाएं रहती हैं. मक्का के पुलिस महानिदेशक मेजर जनरल असफ अल-कुरैशी के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशियों से शादी करने की इच्छा रखने वाले सऊदी पुरुषों को अब सख्त नियमों का सामना करना पड़ेगा. Sri Lanka: देश की सुरक्षा को लेकर श्रीलंका में बुर्का पहनने पर लगेगा बैन, 1 हजार से अधिक इस्लामिक स्कूल किये जाएंगे बंद.
डॉन के अनुसार यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि सऊदी पुरुषों को विदेशियों से शादी करने से रोका जा सके. इसके साथ ही विदेशियों के साथ शादी की अनुमति जारी करने से पहले अतिरिक्त नियम तय किए गए हैं. असफ अल-कुरैशी ने कहा- विदेशी महिलाओं से शादी करने की इच्छा रखने वालों को पहले सरकार की सहमति लेनी होगी.
विदेशी महिलाओं से शादी करने की इच्छा रखने वालों को पहले सरकार की सहमति लेनी होगी और आधिकारिक चैनलों के माध्यम से शादी के आवेदन प्रस्तुत करने होंगे. कुरैशी ने कहा कि तलाकशुदा पुरुषों को तलाक के छह महीने के भीतर आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. अधिकारी ने कहा कि आवेदकों की उम्र 25 से अधिक होनी चाहिए.
रिपोर्ट में कहा गया है कि 'अगर आवेदक पहले से ही शादीशुदा है, तो उसे अस्पताल से एक रिपोर्ट देनी होगी जो यह साबित करे कि उनकी पत्नी या तो विकलांग है, पुरानी बीमारी से पीड़ित है या बांझ है.'
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

