VIDEO: रूसी विमान में आग लगने से मची अफरातफरी, इमरजेंसी लैंडिंग का खौफनाक वीडियो वायरल

रूस की विमानन कंपनी ‘अजीमुथ एयरलाइंस’ के सुखोई सुपरजेट 100 विमान में रविवार रात उस समय आग लग गई, जब वह तुर्की के अंताल्या हवाई अड्डे पर उतरा.

रूस की विमानन कंपनी ‘अजीमुथ एयरलाइंस’ के सुखोई सुपरजेट 100 विमान में रविवार रात उस समय आग लग गई, जब वह तुर्की के अंताल्या हवाई अड्डे पर उतरा. इस विमान में 89 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे. सौभाग्यवश, इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

परिवहन मंत्रालय के बयान के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात 9:34 बजे विमान के पायलट ने इंजन में आग लगने की सूचना दी. इसके बाद हवाई अड्डे के बचाव एवं अग्निशमन दल ने तुरंत आग पर काबू पाया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विमान के बाईं ओर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जबकि आपातकालीन दल ने सक्रिय होकर आग बुझाई.

वीडियो में यात्रियों को आपातकालीन द्वार से सुरक्षित बाहर निकलते देखा गया. कुछ यात्री अपने सामान के साथ विमान से बाहर जाते हुए नजर आए.

विमान को रनवे से हटाने का काम जारी है. इस दौरान हवाई अड्डे पर विमानों के आगमन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया, जबकि प्रस्थान के लिए सैन्य रनवे का उपयोग किया जा रहा है. आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू