रूस ने लिया नए अमेरिकी प्रतिबंधों का बदला लेने का संकल्प
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने कहा है कि मॉस्को हाल ही में लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का बदला लेने के लिए योजना बना रहा है.
मास्को, 24 दिसंबर : रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने कहा है कि मॉस्को हाल ही में लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का बदला लेने के लिए योजना बना रहा है. इन प्रतिबंधों को वॉशिंगटन (Washington) के उन रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है जो प्रतिस्पर्धा को कमजोर करने के लिए उठाए गए हैं.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मॉस्को न केवल बराबर प्रतिक्रिया देगा बल्कि रूसी-अमेरिकी (Russian american) संबंधों के हर पहलू पर भी विचार करेगा. उन्होंने कहा कि "संयुक्त राज्य अमेरिका लंबे समय से हमारे देश के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाए हुए है." साथ ही उन्होंने वाशिंगटन को पूरी तरह से अविश्वसनीय व्यापारिक साझेदार भी करार दिया. यह भी पढ़ें : विदेश की खबरें | रूस ने अमेरिका नीत पश्चिमी देशों पर भारत के साथ मास्को के संबंध कमजोर करने का आरोप लगाया
लावरोव ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन के मानदंडों का घोर उल्लंघन किया है और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को विवश कर रहा है. यह प्रतिबंध अंतर्राष्ट्रीय कानून की कड़ी अवहेलना करने वाले हैं. इसने यह साबित कर दिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरों पर अपने नियम थोपना जारी रखना चाहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

