पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, पहुंचा संयुक्त राष्ट्र की शरण में

रिपोर्ट के अनुसार महमूद कुरैशी ने चिट्ठी लिख कहा है कि पुलवामा हमले के बाद भारत इलाके में तनाव बढ़ाना चाहता है. चिट्ठी में यह भी लिखा गया है कि आगामी चुनावों से पहले हिन्दुओं के वोट हासिल करने के लिए सत्ता पक्ष ऐसा कर रहा है.

इमरान खान और पीएम मोदी (Photo Credits-Twitter/IANS)

गुरुवार को पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए हमले के बाद रूस-अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देश की ओर से पाकिस्तान की आलोचना हुई है. चौतरफे हमले झेल रहे पाकिस्तान (Pakistan) ने कहा है कि उन्होंने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad)  पर 2002 में पाबंदी लगाई गई थी. इस्लामाबाद इन प्रतिबंधों पर कानून के मुताबिक अपने दायित्व निभा रहा है. इस बीच यह खबर भी आ रही है कि भारत के एक्शन से डर कर पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के शरण में पहुंच गया है. आजतक की खबर के अनुसार पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने UN महासचिव एंतोनियो गुतेरेस को चिट्ठी लिखकर भारत की शिकायत की है.

रिपोर्ट के अनुसार महमूद कुरैशी ने चिट्ठी लिख कहा है कि पुलवामा हमले के बाद भारत इलाके में तनाव बढ़ाना चाहता है. चिट्ठी में यह भी लिखा गया है कि आगामी चुनावों से पहले हिन्दुओं के वोट हासिल करने के लिए सत्ता पक्ष ऐसा कर रहा है. उन्होंने कहा कि अगर पुलवामा हमले में पाकिस्तान का कोई संबंध है, तो भारत को इसके सबूत देने चाहिए. हम अपनी निष्पक्ष जांच कराएंगे.

यह भी पढ़े: SBI ने शहीदों का लोन किया माफ, जल्द देगी 30 लाख की बीमा राशि

वहीं, हमले के बाद भारत ने जोर दिया कि पाकिस्तान यह दावा नहीं कर सकता कि उसे अपनी भूमि पर आतंकवादी संगठनों की मौजूदगी के बारे में पता नहीं था. हरत की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, जैश-ए-मोहम्मद ने हमले के लिए जिम्मेदारी ली है. यह संगठन पाकिस्तान से चलता है, ऐसे में पाकिस्तान उनपर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकता.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड