एजेंसी न्यूज

कांगो में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कोरोना वायरस संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गाय ब्राइस पारफाइट कोलेलास के परिजन ने यह जानकारी दी. कोलेलास इस पद के अहम उम्मीदवार हैं लेकिन वे शुक्रवार को अपने अंतिम प्रचार में शामिल नहीं हो सके और उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें शक है कि उन्हें मलेरिया हुआ है.

कांगो में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कोरोना वायरस संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
कोरोना वायरस (Photo Credits: Facebook)

कांगो, 21 मार्च: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गाय ब्राइस पारफाइट कोलेलास (Cow Bryce Parfight Coleless) के परिजन ने यह जानकारी दी. कोलेलास इस पद के अहम उम्मीदवार हैं लेकिन वे शुक्रवार को अपने अंतिम प्रचार में शामिल नहीं हो सके और उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें शक है कि उन्हें मलेरिया (Malaria) हुआ है. कोलेलास के बीमार पड़ने से देश में चुनाव पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं, क्योंकि देश के संविधान के अनुसार अगर किसी उम्मीदवार का निधन हो जाता है अथवा वह चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने की हालत में नहीं है, तो चुनाव को टाला जा सकता है.

इस संबंध में उनके एक परिजन ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि कोलेलास को इलाज के लिए देश से बाहर ले जाने की योजना है. कोलेलास (61) को मधुमेह है और ऐसे में संक्रमण से स्थिति जटिल होने की आशंका है. यह भी पढ़ें : India-Pakistan Relations: भारत-पाकिस्तान में मेल-मिलाप की प्रक्रिया कश्मीर से शुरू होनी चाहिए : महबूबा मुफ्ती

सोशल मीडिया में शुक्रवार को वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कोलेलास को अस्पताल के बेड में ऑस्सीजन मास्क लगाए और हाथ में रक्त चाप मापने वाली मशीन के साथ देखा जा सकता था. अभी सरकार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. डेनिस सासयू एन ग्योसू पिछले 36 वर्षों से देश के राष्ट्रपति हैं और अंतिम बार उन्होंने 2016 में चुनाव 60 प्रतिशत मतों से जीता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).