विदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कर सकते हैं दूसरी शादी, ये खूबसूरत जिम्नास्ट बन सकती है जीवनसाथी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) एक बार फिर शादी कर सकते हैं. खबरों की माने तो उनकी जीवनसाथी खूबसूरत ओलंपिक चैंपियन जिम्नास्ट एलीना काबायेवा (Alina Kabaeva) हो सकती हैं.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कर सकते हैं दूसरी शादी, ये खूबसूरत जिम्नास्ट बन सकती है जीवनसाथी
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Photo Credit-Twitter)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) एक बार फिर शादी कर सकते हैं. खबरों की माने तो उनकी जीवनसाथी खूबसूरत ओलंपिक चैंपियन जिम्नास्ट एलीना काबायेवा (Alina Kabaeva) हो सकती हैं. राष्ट्रपति पुतिन के रोमांस से चर्चे लंबे समय एलीना के साथ सुने जा रहें थे. एलीना काबायेवा दो बार ओलंपिक का मेडल जीत चुकी हैं. बारह बार वर्ल्ड चैंपियन रही हैं. एलीनाजिम्नास्टिक में 25 बार यूरोपीय चैंपियन बन चुकी हैं.

एलीना मारातोव्ना काबायेवा की उम्र 35 साल है. एक मशहूर और कामयाब जिम्नास्ट के साथ-साथ एलीना बेहद खुबसूरत भी हैं. उनका नाम आलराउंड जिम्नास्टिक में रूस की दो सबसे सफल जिम्नास्टों में शुमार किया जाता है. एलीना और राष्ट्रपति के प्यार के किस्से लंबे समय से मीडिया के लिए सुर्खियां बने हुए हैं. एलीना ही वह महिला हैं जिनसे वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं.

माना जाता है कि एलीना जब वर्ष 2004 के एथेंस ओलंपिक में जिम्नास्टिक का गोल्ड जीतकर लौटीं, तभी उनकी मुलाकात पुतिन से हुई. वो उनकी ओर आकर्षित हुए. उन्हें राजनीति आने का न्योता दिया.गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुतिन की शादी 1983 में ल्यूदमिला से हुई थी, लेकिन साल 2013 में पुतिन का अपनी पत्नी ल्यूदमिला से तलाक हो गया. तलाक के बाद से ही पुतिन अकेले हो गए हैं और उन्होंने अपनी दूसरी शादी के बारे में इशारा किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2018 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).