विदेश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण के बाद भी नेता किम जोंग-उन पर जताया 'विश्वास'

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन (Kim Jong-un) द्वारा इसी महीने मिसाइल परीक्षण करने के बावजूद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रविवार को उन पर अपना विश्वास दोहराया है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण के बाद भी नेता किम जोंग-उन पर जताया 'विश्वास'
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit- IANS)

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन (Kim Jong-un) द्वारा इसी महीने मिसाइल परीक्षण करने के बावजूद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रविवार को उन पर अपना विश्वास दोहराया है. यहां आधिकारिक यात्रा पर आए ट्रंप ने ट्वीट किया, "उत्तर कोरिया ने कुछ छोटे हथियारों का परीक्षण किया, जिससे मेरे कुछ लोग, कुछ अन्य लोग परेशान हो गए, लेकिन मैं नहीं हुआ."

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मिसाइलों और परमाणु हथियारों के परिक्षणों को रोकने के किम के वादे का हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा, "मुझे विश्वास है कि चेयरमैन किम मुझसे किए अपने वादे पर कायम रहेंगे." प्योंगयांग ने उत्तर कोरियाई तानाशाह की निगरानी में चार और नौ मई को कम दूरी की कई बैलेस्टिक मिसाइलें लांच की थीं. जापान समेत कुछ देशों का कहना है कि यह कदम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्पों का उल्लंघन करता है.

यह भी पढ़ें: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सफल शिखर सम्मेलन के बाद प्योंगयांग लौटे किम जोंग-उन

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी शनिवार को टोक्यो में कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि ट्रंप के रुख के विपरीत मिसाइल लांच करना संयुक्त राष्ट्र के संकल्पों का उल्लंघन है. अमेरिका और उसके स्थानीय सहयोगी दक्षिण कोरिया- दोनों ने इसी महीने हुए मिसाइल परीक्षणों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी, जो कोरियाई प्रायाद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने को लेकर वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच वार्ता में गरिरोध के बीच हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2019 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).