देश

Peter Pellegrini President of Slovakia: पीटर पेलेग्रिनी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ, कहा- हम एक राष्ट्र, एक समाज हैं

यह शपथ ग्रहण समारोह कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुआ क्योंकि एक महीने पहले उनके करीबी सहयोगी एवं प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर जानलेवा हमला किया गया था. पेलेग्रिनी ने संसद के विशेष सत्र में अपने भाषण में राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया.

Peter Pellegrini President of Slovakia: पीटर पेलेग्रिनी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ, कहा- हम एक राष्ट्र, एक समाज हैं
peter pellegrini | Photo- X

Peter Pellegrini President of Slovakia: यह शपथ ग्रहण समारोह कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुआ क्योंकि एक महीने पहले उनके करीबी सहयोगी एवं प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर जानलेवा हमला किया गया था. पेलेग्रिनी ने संसद के विशेष सत्र में अपने भाषण में राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया. वर्ष 1993 में चेकोस्लोवाकिया के विघटन के बाद स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से वह स्लोवाकिया के छठे राष्ट्रपति बन गए.

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक राष्ट्र, एक समाज, एक स्लोवाकिया हैं।” पेलेग्रिनी ने छह अप्रैल को राष्ट्रपति पद के लिए हुए दूसरे चरण के मतदान में पश्चिम समर्थक राजनयिक इवान कोरकोक को हराया था.

ये भी पढ़ें: Search Robert Fico Slovakia PM Robert Fico Attack: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको पर ‘जानलेवा’ हमला, अस्पताल में जीवन के लिए कर रहे संघर्ष

उनकी जीत ने फिको की सत्ता पर पकड़ को मजबूत कर दिया, क्योंकि इससे उन्हें और उनके सहयोगियों को प्रमुख रणनीतिक पदों पर नियंत्रण मिल गया. फीको समारोह में शामिल नहीं हो सके क्योंकि 15 मई को हैंडलोवा शहर में समर्थकों का अभिवादन करते समय हुए हमले के बाद वह अभी भी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).