Survey: 'बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के अबतक के सबसे ‘खराब’ प्रधानमंत्री, सर्वे में 62 प्रतिशत लोगों ने विंस्टन चर्चिल को अच्छा बताया
एक सर्वेक्षण में लोगों ने बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन का अब तक का सबसे ‘खराब’ प्रधानमंत्री करार दिया है, जिनका कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त होने वाला है.
लंदन, 1 सितंबर: एक सर्वेक्षण में लोगों ने बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन का अब तक का सबसे ‘खराब’ प्रधानमंत्री करार दिया है जिनका कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त होने वाला है. मार्केट अनुसंधान कंपनी ‘इप्सोस’ द्वारा किए गए सर्वेक्षण में शामिल लोगों से 1945 से युद्धकाल के बाद के ब्रिटेन के प्रधानमंत्रियों के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया था जिनमें से 49 प्रतिशत लोगों ने निवर्तमान प्रधानमंत्री के काम को ‘खराब’ बताया. Pregnant Tourist Died: पुर्तगाल में भारतीय महिला पर्यटक की मौत पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा
लगभग 41 प्रतिशत लोगों ने थेरेसा मे और 38 प्रतिशत लोगों ने डेविड कैमरन के काम को खराब बताया. वहीं, जॉनसन के घोषित राजनीतिक नायक विंस्टन चर्चिल को 62 प्रतिशत लोगों ने अच्छा आदमी बताया और कहा कि युद्ध के समय के इस नेता ने अच्छा काम किया था.
इप्सोस में राजनीतिक अनुसंधान मामलों के निदेशक कीरन पेडले ने कहा, "विंस्टन चर्चिल प्रधानमंत्रियों की हमारी सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं. जनता को लगता है कि उन्होंने अच्छा काम किया. उनके बाद मार्ग्रेट थैचर का नाम है."
उन्होंने कहा, "बोरिस जॉनसन उस सूची में चौथे स्थान पर रहने से उचित रूप से संतुष्ट होंगे लेकिन खराब काम करने के मामले में सूची में शीर्ष पर रहने से कम खुश होंगे."
इप्सोस के सर्वेक्षण में शामिल 1,100 लोगों में से लगभग 33 प्रतिशत ने कहा कि पार्टीगेट घोटाले से प्रभावित निवर्तमान नेता जॉनसन ने अच्छा काम किया है. वहीं, टोनी ब्लेयर के काम को 36 प्रतिशत और मार्ग्रेट थैचर के काम को 43 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया. यह सर्वेक्षण 19 से 22 अगस्त के बीच किया गया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

