डांस परफॉर्मेस के लिए ब्रिटेन पहुंची पाकिस्तानी मॉडल हुई गायब

एक पाकिस्तानी मॉडल और स्टेज डांसर कलाकारों के लिए आरक्षित मनोरंजन वीजा पर ब्रिटेन आने के बाद वहां से गायब हो गई है. जियो न्यूज ने शनिवार को रिपोर्ट में कहा कि मूल रूप से पाकिस्तान के ओकारा की राबिका सहर लाहौर में रहती थी और ब्रिटेन में विभिन्न मनोरंजन स्थलों पर डांस परफॉर्मेस के लिए तीन महीने के लिए 8 सितंबर को देश पहुंची थी.

पाकिस्तान (Photo Credits: File Photo)

इस्लामाबाद: एक पाकिस्तानी मॉडल (Pakistani Model) और स्टेज डांसर कलाकारों के लिए आरक्षित मनोरंजन वीजा पर ब्रिटेन आने के बाद वहां से गायब हो गई है. जियो न्यूज ने शनिवार को रिपोर्ट में कहा कि मूल रूप से पाकिस्तान (Pakistan) के ओकारा की राबिका सहर लाहौर में रहती थी और ब्रिटेन में विभिन्न मनोरंजन स्थलों पर डांस परफॉर्मेस के लिए तीन महीने के लिए 8 सितंबर को देश पहुंची थी.

एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने अपने आगमन के महज पांच दिन बाद 'दासता' और 'मानव तस्करी' का हवाला देते हुए शरण देने का आग्रह किया था. मैनचेस्टर में अपने अगले शो में जाने से पहले लंदन में परफॉर्मेस के आखिरी दिन सहर ने अपने साथी कलाकारों से कहा था कि उसने ब्रिटेन में रहने का फैसला किया है और वह पाकिस्तान नहीं लौटेगी.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक का भारतीय पायलट को लेकर विवादित बयान, स्वरा भास्कर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सहर ने लंदन के एक जाने-माने स्थान पर निरीक्षण के लिए मारे गए छापे के दौरान शरण देने का अनुरोध किया. वहां दर्जनों कलाकार और आगंतुक मौजूद थे और आव्रजन निरीक्षकों द्वारा तलाशी लेने पर कुछ भी गलत नहीं पाया गया.

एक इंडस्ट्री सूत्र ने जियो न्यूज को बताया कि पुलिस ने कार्यक्रम स्थल की जांच करने के अलावा पाकिस्तान और अन्य देशों के कलाकारों से पूछताछ की. पुलिस ने आवासीय कमरों की भी जांच की लेकिन कुछ भी गलत नहीं मिला.

पुलिस ने आव्रजन नियमों या मनोरंजन लाइसेंस के नियमों का कोई उल्लंघन नहीं पाया, लेकिन सहर ने आव्रजन अधिकारियों को बताया कि उसे आयोजन प्रबंधक द्वारा 'गुलाम' बनाकर रखा जा रहा था. मॉडल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें वह साक्षात्कार भी शामिल है जिसमें उसने कहा है कि उसे किसी के द्वारा भी यात्रा करने या प्रवास करने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा था, बल्कि वह अपनी मर्जी से ऐसा कर रही है.

अपनी यात्रा से ठीक एक सप्ताह पहले, राबिका ने लाहौर के एक सरकारी कार्यालय में एक प्रोटेक्टर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया, जो कि विदेशी यात्रा के लिए आवश्यक है और यह सुनिश्चित करता है कि पाकिस्तान सरकार जानती है कि एक शख्स कहां काम करने जा रहा है और यहां तक कि यह भी जानती है कि वे कितनी कमाई करने जा रहे हैं. इस मामले में दोनों सरकारों की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Pakistan vs England ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान और इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs England 4th ODI Match Preview: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Pakistan vs England, 4th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तानी गेंदबाज मचाएंगे तबाही? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट