Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अचानक आई बाढ़, 11 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई. इनके अलावा छह अन्य लोग घायल हो गए हैं. बाढ़ के कारण स्वात नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ गया, जिससे भारी नुकसान पहुंचा है. प्रोविजनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (पीडीएमए) ने हताहतों की पुष्टि की है.

Representational Image | PTI

इस्लामाबाद, 28 जून : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई. इनके अलावा छह अन्य लोग घायल हो गए हैं. बाढ़ के कारण स्वात नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ गया, जिससे भारी नुकसान पहुंचा है. प्रोविजनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (पीडीएमए) ने हताहतों की पुष्टि की है. इसके अलावा मीडिया ने प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक बचाव और राहत अभियान चलाए जाने की जानकारी दी है.

'पीडीएमए' के अनुसार, इस बाढ़ के दौरान जान गंवाने वालों में चार पुरुष, तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं. इस बाढ़ से 56 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें से 6 घर पूरी तरह नष्ट हो गए. 50 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वात क्षेत्र में जानमाल का काफी नुकसान हुआ है. यहां 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. 'डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी' ने बाढ़ के लेवल को 'बहुत अधिक' बताया है. अधिकारियों के मुताबिक इस बाढ़ में दर्जनों लोग फंसे हुए हैं. दो दिनों की लगातार बारिश के बाद स्थिति से निपटने के लिए राहत कार्य जारी हैं. यह भी पढ़ें : बांग्लादेश ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार, पीडीएमए ने स्वात क्षेत्र से संभावित बाढ़ के जोखिम से निपटने को तैयार रहने के लिए पेशावर, चरसद्दा और नौशेरा में अधिकारियों को अलर्ट भी जारी किया है. स्वात के डिप्टी कमिश्नर शहजाद महबूब ने बताया है कि स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते 73 लोग अलग-अलग स्थानों पर फंस गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि दो पर्यटक परिवारों में से 18 लोग शुक्रवार को स्वात नदी में आई अचानक बाढ़ की चपेट में आ गए, जिनमें से 17 की मौत हो गई.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह घटना फिजागत क्षेत्र में हुई, जहां दो परिवारों के सदस्य नदी के किनारे नाश्ता कर रहे थे. इसी बीच अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया और इनमें से कई बह गए. अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान के दौरान तीन व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एक बचाव अधिकारी ने बताया, "हमें सुबह 8 बजे इन लोगों के डूबने की सूचना मिली." इस दुखद घटना का एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं और बच्चे नदी में फंसे नजर आ रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड