चीन में भी हुई इमरान खान की बेज्जती, वेलकम करने पहुंची डिप्टी मेयर, भड़के पाकिस्तानी

कंगाली से बेहाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की चीन में खूब बेज्जती हुई है. दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने चार दिवसीय चीन दौरे के तहत गुरुवार को बीजिंग पहुंचे लेकिन उनके स्वागत के लिए कोई भी मंत्री नहीं आया.

इमरान खान और शी जिनपिंग (File Photo)

बीजिंग: कंगाली से बेहाल पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की चीन (China) में खूब बेज्जती हुई है. दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने चार दिवसीय चीन दौरे के तहत गुरुवार को बीजिंग पहुंचे लेकिन उनके स्वागत के लिए कोई भी मंत्री नहीं आया. बल्कि एअरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें वेलकम करने के लिए बीजिंग की म्युनिसिपल कमिटी की डेप्युटी सेक्रेटरी जनरल ली लिफेंग पहुंचीं. उनके साथ पाकिस्तान में चीनी राजदूत याओ जिंग और चीन में पाकिस्तानी राजदूत मसूद खालिद भी आए लेकिन चीनी सरकार का कोई भी बड़ा मंत्री या नेता नहीं पहुंचा.

चीन में डिप्टी मेयर द्वारा अपने प्रधानमंत्री की अगवानी किए जाने के बाद पाकिस्तान की जनता गुस्से से आग बबूला हो गई. इमरान खान के साथ किए गए इस तरह के व्यवहार पर लोगों ने चुटकी भी ली है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और इमरान खान दोनों की खिल्ली उड़ाई जा रही है. आपको बता दें कि इमरान के साथ पाकिस्तान के रेलमंत्री राशिद अहमद, जलमंत्री मोहम्मद फैसल वावडा, वित्तीय सलाहकार डॉ. अब्दुल हाफिज शेख समेत कई टॉप के मंत्री चीन के दौरे पर गए हैं.

चीन रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था, "चीन हमारा सबसे करीबी मित्र और 'आयरन ब्रदर' है. मैं आपसी हितों के सभी मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए अपने अच्छे मित्रों राष्ट्रपति शी और प्रीमियर ली से मिलने के लिए उत्साहित हूं."

इमरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहकारी साझेदारी को नई ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए चीन पहुंचे थे. लेकिन वहां इमरान का जिस तरह से स्वागत हुआ है, उससे तो यही लगता है कि अब चीन को भी पाकिस्तान में कोई दिलचस्पी नहीं है.

इससे पहले वे पिछले साल नवंबर में चीन दौरे पर गए थे जिसके बाद चीन के राषट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें दूसरा बेल्ट एंड रोड फोरम में शामिल होने के लिए दोबारा आमंत्रित किया था. बेल्ट एंड रोड फोरम बीजिंग में शुक्रवार से शुरू हुआ.

Share Now

संबंधित खबरें

सीमा सुरक्षा पर 'सामना' का तीखा प्रहार: ITBP प्रमुख के कथित बयानों का हवाला देकर उद्धव गुट ने सरकार को घेरा; अरुणाचल सीमा पर उठाए गंभीर सवाल

Pakistan vs England 4th ODI Match Scorecard: लाहौर में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने रखा 242 रनों का लक्ष्य, बेन डकेट का शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड