Pakistan-Saudi Arabia: पाकिस्तान ने रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल परिसर परियोजनाओं के लिये सऊदी अरब को मनाया

पाकिस्तान ने 12 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश से देश में अत्याधुनिक रिफाइनरी और एक पेट्रोकेमिकल परिसर स्थापित करने की परियोजनाओं को पटरी पर लाने के लिए सऊदी अरब को राजी कर लिया है.

इस्लामाबाद, 24 अक्टूबर: पाकिस्तान ने 12 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश से देश में अत्याधुनिक रिफाइनरी और एक पेट्रोकेमिकल परिसर स्थापित करने की परियोजनाओं को पटरी पर लाने के लिए सऊदी अरब को राजी कर लिया है. Pakistan: इमरान खान को झटका, HC ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को किया खारिज

एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. इस परियोजना को इमरान खान सरकार के दौरान सऊदी अरब ने स्थगित कर दिया था.

यह खबर युवराज मोहम्मद बिन सलमान की अगले महीने प्रस्तावित पाकिस्तान यात्रा से पहले आई है.

अखबार 'द न्यूज' ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने सऊदी अरब को तीन साल पहले हुए एमओयू (सहमति पत्र) का सम्मान करने और पाकिस्तान में निवेश के लिए मनाने की कोशिश की है.

सलमान ने 2019 में जब पाकिस्तान का दौरा किया, उस दौरान 21 अरब डॉलर के निवेश समझौतों के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये थे. उस समय खान प्रधानमंत्री थे. इन समझौतों के तहत 12 अरब डॉलर के निवेश से एक रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परिसर का विकास किया जाना था. हालांकि, बाद में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) में सऊदी-प्रभुत्व को कम करने के मुद्दे पर पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड